MPESB Group 4 Recruitment 2025: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा विभिन्न पदों पर बहाली हेतु अधिकारिक अधिसूचना जारी की गयी थी। बोर्ड के द्वारा इस भर्ती परीक्षा के अंतर्गत ग्रुप 4 के तहत सहायक, ग्रेड-3 के तहत स्टेनोग्राफर, टाइपिस्ट और अन्य रिक्त पदों के लिए भर्ती करानी है।
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड के अधिकारिक वेबसाइट पर स्वीकार की जाएगी जिसकी अंतिम तिथि 18 फरवरी 2025 सुनिश्चित की गयी है जबकि 4 तारीख से आवेदन प्रक्रिया सक्रिय है। वहीँ उम्मीदवार को भरे हुए आवेदन फॉर्म में सुधार हेतु 23 फरवरी 2025 तक का समय मिलेगा।
इच्छुक उम्मीदवारों बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या निचे दिए लिंक से अधिसूचना को डाउनलोड कर अच्छी तरह से पढ़ें और आवेदन करने से पहले आवश्यक दस्तावेज अपने पास सलंगित कर ही आवेदन फॉर्म को भरना शुरू करें। अधिक जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया चैनलों को फॉलो जरूर कर लें।

- CUET की परीक्षा हेतु आवेदन फॉर्म शुरू, जानें कैसे करना है आवेदन
- सुप्रीम कोर्ट में जूनियर सहायक के आवेदन शुरू, जानें आवेदन प्रक्रिया
MPESB Group 4 Recruitment 2025 Highlight
Recruitment Organizer | Madhya Pradesh Employees Selection Board (MPESB) |
Post Designation | Assistant Grade-3, Stenographer, Typist, and Others |
Total Vacancy | 861 |
Application Starts On | 4th February 2025 |
Last Date to Apply | 18th February 2025 |
Correction Window | 4th February 2025 – 23rd February 2025 |
Written Exam Schedule | 30th March 2025 |
Apply Mode | Online |
Official Website | esb.mp.gov.in |
MPESB Group 4 Recruitment 2025 Last Date
Event | Date |
---|---|
Application Start Date | 4th February 2025 |
Application End Date | 18th February 2025 |
Correction Window | 4th February 2025 – 23rd February 2025 |
MPESB Group 4 Recruitment 2025 Qualification
इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को निम्नलिखित योग्यताएं पूरी करनी होंगी।
सहायक ग्रेड-3: आवेदकों को 12वीं कक्षा (हायर सेकेंडरी) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, उनके पास टाइपिंग में अपनी दक्षता प्रदर्शित करने के लिए वैध टाइपिंग प्रमाणपत्र होना चाहिए।
स्टेनो टाइपिस्ट: अंग्रेजी/हिंदी में टाइपिंग कौशल के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण।
स्टेनोग्राफर: स्टेनोग्राफी प्रमाणपत्र के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण।
- प्रत्येक पद के लिए विशिष्ट शैक्षिक आवश्यकताओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को वेबसाइट पर आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद जांच करनी चाहिए।
MPESB Group 4 Recruitment 2025 Age Limit
इस भर्ती के लिए आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है, जबकि अधिकतम आयु 40 वर्ष है, जिसकी गणना आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार की जाएगी। आरक्षित श्रेणियों जैसे कि एससी, एसटी, ओबीसी या पीडब्ल्यूडी से संबंधित उम्मीदवार सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट के पात्र हैं।
MPESB Group 4 Recruitment 2025 Application Fees
जाति श्रेणी | आवेदन शुल्क |
सामान्य श्रेणी | ₹500 |
एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी (मध्य प्रदेश के निवासी) | ₹250 |
पोर्टल शुल्क | ₹20 (ऑनलाइन) , ₹60 (कियोस्क के माध्यम से) |
MPESB Group 4 Recruitment 2025 Selection Process
इस भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों का चयन मुख्यतःतीन चरणों में किया जायेगा जो कुछ इस प्रकार है।
- सबसे पहले, उम्मीदवारों को एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा देनी होगी जिसमे बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
- दूसरे चरण में स्टेनोग्राफर और टाइपिस्ट जैसे पदों के लिए टाइपिंग और शॉर्टहैंड टेस्ट शामिल है। इस टेस्ट में उम्मीदवारों की टाइपिंग स्पीड और सटीकता का आकलन किया जाएगा।
- अंत में, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एक दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा। इस चरण के दौरान, उम्मीदवारों को अपनी योग्यता और अन्य प्रासंगिक विवरणों की पुष्टि करने के लिए अपने मूल दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होंगे।
MPESB Group 4 Recruitment 2025 Apply Process
इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन प्रक्रिया के दौरान त्रुटियों से बचने के लिए निर्देशों और दिशानिर्देशों को ध्यान से पढ़ना महत्वपूर्ण है।
- सबसे पहले आवेदक MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर “MPESB Apply Link” पर क्लिक करेंगे।
- अब आवेदक अपना रजिस्ट्रेशन करने के लिए ईमेल आईडी और फोन नंबर का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करेंगे।
- व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता आदि जैसे सटीक विवरणों के साथ आवेदन पत्र भरें।
- फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षिक प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- निर्धारित भुगतान विधि के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में आवेदक भरे हुए फॉर्म जमा कर एक प्रिंटआउट अपने लिए अवश्य निकाल लें।
MPESB Group 4 Recruitment 2025 Apply Link
Official Notification Download | Download PDF |
Apply Link | Apply Here |
Official Website | Click Here |
Telegram | WhatsApp | Join | Join |